Resume & Interview Tips

Best Resume Format for Government Job – Hindi Me Guide (2025)

सरकारी नौकरी के लिए competition हर साल बढ़ता जा रहा है, और ऐसे में सिर्फ qualification होना काफी नहीं होता। अगर आपने जो resume या biodata बनाया है वो outdated, असंगत या गलत format में है, तो interview call आना मुश्किल हो सकता है। खासतौर पर government jobs में resume का format एकदम साफ, official और structured होना चाहिए। Resume वही अच्छा माना जाता है जो दिखने में साफ हो, ज्यादा लंबा ना हो, और सभी जरूरी जानकारियों को सही जगह दिखाए।

Government Job Resume Me Kya-Kya Hona Chahiye?

सरकारी नौकरी के लिए बने resume में candidate की पहचान, संपर्क की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, जन्मतिथि, कैटेगरी (SC/ST/OBC/GEN), अनुभव (अगर हो तो), और skill set होना जरूरी होता है। इसके अलावा, अगर आपने कोई competitive exam दिया है या कोई government certificate या course किया है, तो उसका भी उल्लेख होना चाहिए।

जरूर पढ़ें: Top 5 Resume Mistakes That Can Kill Your Job Chances – और कैसे बचें उनसे

Best Resume Format for Government Job Kya Hai?

Sarkari job ke liye सबसे अच्छा resume format होता है reverse chronological format जिसमें सबसे पहले personal details, फिर career objective, उसके बाद latest qualification और फिर experience (अगर हो तो) आता है। अगर कोई candidate fresher है, तो education के बाद सीधा skills और language proficiency add करें। सबसे आखिर में आप references या declaration दे सकते हैं।

Resume PDF Banaye Ya Word?

सरकारी विभाग अक्सर hard copy मांगते हैं या PDF format में resume अपलोड करने को कहते हैं। इसलिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप resume को Word में बनाए और फिर PDF में export करें। इससे formatting बिगड़ेगी नहीं और recruiter को पढ़ने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी।

Government Job Ke Liye Hindi Me Resume Banana Chahiye Kya?

अगर vacancy हिंदी माध्यम में है या department rural background से है, तो resume हिंदी में acceptable होता है। लेकिन अगर notification या form English में है, तो resume भी English में ही बनाया जाना चाहिए। कई बार आप bilingual resume भी बना सकते हैं, जिसमें personal और academic details हिंदी में और skills और objective English में हों।

जरूर पढ़ें: Resume Kaise Banaye – Hindi Me Step-by-Step Guide (2025)

Resume Me Photo Lagana Jaruri Hai Kya?

सरकारी नौकरी के resume में passport size फोटो अक्सर मांगा जाता है। इसलिए resume बनाते समय ऊपर right corner या top-center में साफ background वाली फोटो लगाएं। फोटो recent होनी चाहिए और casual या social media type ना हो।

FAQs – Sarkari Naukri Resume Se Jude Sawal

Government job ke liye resume kitne pages ka hona chahiye?
1 से 2 पेज काफी होते हैं – ज्यादा लंबा resume उल्टा नुकसान करता है।

Resume me career objective likhna जरूरी hai kya?
हां, ये आपकी seriousness और profile clarity दिखाता है।

Government job ke resume me hobbies likhni chahiye kya?
बहुत limited और job-relevant hobbies ही लिखें – जैसे reading, typing, या writing.

Sarkari naukri ke liye biodata aur resume ek hi cheez hai kya?
नहीं, biodata ज्यादातर personal info heavy होता है, जबकि resume में skills और career भी दिखता है।

Govt job ke liye kaunsa file format best hai?
PDF format सबसे safe और clean होता है।

Don’t miss latest Job UPDATES!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

WhatsApp

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

Sarkari Exam, Govt Jobs और करियर अपडेट्स अब सीधे अपने WhatsApp पर पाएं।

अभी जॉइन करें

Ananya Mehta

अनन्या मेहता एक अनुभवी करियर कोच हैं, जो पिछले 6 वर्षों से युवाओं को सही करियर चुनाव, रिज़्यूमे बनाने और इंटरव्यू तैयारी में मार्गदर्शन दे रही हैं। उन्होंने सैकड़ों उम्मीदवारों को उनकी ड्रीम जॉब तक पहुंचने में मदद की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button